{"_id":"5d1901cb8ebc3e3c8558ec7b","slug":"sammelan-bahraich-news-lko4681677164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में योजनाओं का लाभ दिलाएं ग्राम प्रधान: मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में योजनाओं का लाभ दिलाएं ग्राम प्रधान: मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वास्थ्य योजना जागरूकता सम्मेलन का आयोजन शहर के डायमंड पैलेस सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों सरकारी योजनाओं का लाभ प्रधान दिलाएं। साथ सही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग भी करें।
शहर के स्टेशन रोड स्थित डायमंड सभागार में ग्राम प्रधानों को स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्त योजनाओं से अवगत कराया गया। मंत्री अनुपमा ने कहा कि ग्राम प्रधान शासन-प्रशासन की सभी योजनाओं को सुचारु रूप से पहुंचाने के लिये सरकार के अनमोल रत्न साबित हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनायें सभी प्रकार से लागू करा ले जायें तो गांव में किसी भी प्रकार की बीमारी व महामारी कभी नहीं फैलेगी।
कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग आम जनमानस के हित में कई बड़ी योजनायें चल रही हैं, प्रधान इसका लाभ ग्रामीणों को दिलाएं। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जिसके अंतर्गत किसी भी महिला के प्रथम बार गर्भवती होने पर उसके स्वास्थ्य और पोषण के लिये पांच हजार रुपये की सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से सैकड़ों योजनायें आम जनमानस के हित में काम कर रही हैं। सभा के अंत में ग्राम प्रधानों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, समस्त खंड विकास अधिकारी, भाजपा के जिला मंत्री जय प्रकाश शर्मा, जिपं सदस्य पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल, ग्राम प्रधान राम सिंह, ग्राम गौरिया प्रधान जगदीश मौर्या, ग्राम सरवा प्रधान रामकुमार यादव समेत सभी गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।