{"_id":"647f6d691099b9b2fc07177f","slug":"sale-of-medicines-worth-75-crores-stopped-will-now-be-returned-bahraich-news-c-13-1-275364-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 75 करोड़ की दवाओं की बिक्री बंद, अब होंगी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 75 करोड़ की दवाओं की बिक्री बंद, अब होंगी वापस
Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शासन के आदेश पर जिले में डंप करीब 75 करोड़ की दवाओं के सिरप व टेबलेट पर प्रतिबंध के साथ ही इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। एजेंसी संचालकों को इन सभी दवाओं को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। दवा विक्रेता भी डंप दवाओं को खंगाल रहे हैं। प्रतिबंधित दवाओं की यदि कोई बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
फिक्स डोज कांबीनेशन वाली 14 दवाएं शासन की ओर से प्रतिबंधित की गई हैं। इस काम से जुड़े दवा व्यापारी व विभागीय लोगों की मानें तो जिले में करीब 75 करोड़ से भी अधिक कीमत की दवाएं ऐसी होंगी जो इस दायरे में आ रही है। बिना आवश्यकता के इन दवाओं के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका पर शासन ने यह कदम उठाया है। ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि शासन की तरफ से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बंद करने के लिए लेटर जारी कर दिया गया है।
सभी दवा एजेंसियों व मेडिकल संचालकों को निर्देश दिया है कि इन दवाओं को तत्काल वापस कर दें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। कंपनी को दवाएं वापस की जा रही हैं।
विज्ञापन
तेजी से असर करती हैं ये दवाएं प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के दौरान यह दवाएं तेजी से असर दिखातीं हैं लेकिन सेहत के लिए खतरनाक भी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन दवाओं के सेवन से मरीज ऐसे भी साॅल्ट खा लेता है जिसकी जरूरत नहीं होती है और रिएक्शन कर जाती है।
शासन के निर्देशों का कड़ाई से होगा पालन : अध्यक्ष
बहराइच। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोक दी गई है। संबंधित कंपनी को दवाओं को वापस करने की अपील की जा रही है। शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सभी दवा विक्रेता अपने-अपने यहां मौजूद दवाओं को चेक करके पैक कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एक रेस्टोरेंट में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।
इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने तथा दवा व्यवसाइयों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिबंधित की गई दवाओं की लिस्ट सभी को उपलब्ध कराई गई। निर्णय लिया कि जहां से दवाएं मंगाई गई हैं वहां भेज दी जाएंगी। इस अवसर पर संरक्षक हरचरण सिंह, श्याम बिहारी गोयल, महामंत्री मनोज बंसल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।