फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Salary of Unani branch incharge and pharmacist stopped

Bahraich News: यूनानी शाखा इंचार्ज व फार्मासिस्ट का वेतन बाधित

Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Salary of Unani branch incharge and pharmacist stopped
बहराइच। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में वहां कई कमियां पाई गईं। इस पर उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात यूनानी शाखा इंचार्ज व फार्मासिस्ट का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन



डीएम मोनिका रानी ने जांच में अभिलेखों का उचित रख-रखाव न किए जाने व औषधि वितरण की पंजिका अनुपलब्ध होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसी के साथ ही फार्मासिस्ट विजय कुमार वर्मा का वेतन रोकने का आदेश दिया। केंद्र के यूनानी शाखा की इंचार्ज डॉ. सुल्ताना नवाब के उपस्थित न होने पर उन्हें बैठक में जाने की बात कहीं गई।
विज्ञापन


डीएम द्वारा फोन के माध्यम से पुष्टि करने पर उक्त जानकारी असत्य पाई गई। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉ. सुल्ताना नवाब का वेतन रोके जाने का आदेश दिया। इसके साथ साफ-सफाई, पेयजल आदि की उचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed