{"_id":"64c40179b4d0f25ccf043427","slug":"salary-of-441-teachers-of-the-district-restored-after-protests-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-1015-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विरोध के बाद जिले के 441 शिक्षकों का वेतन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विरोध के बाद जिले के 441 शिक्षकों का वेतन बहाल
Fri, 28 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पटल सहायक को पत्र जारी करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण न करने वालेे जिले के 441 परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोक दिया था। दो दिनों से शिक्षक संगठन आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे थे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक के नेतृत्व में बीएसए एआर तिवारी से मिला और विरोध जताते हुए नाराजगी जाहिर की। इस पर बीएसए ने वेतन बहाल करने का आश्वासन दिया है। पटल सहायक को तत्काल पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।
संगठन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की वार्ता में जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि जिन शिक्षकों का वेतन बाधित किया गया है उसमें अधिकांश शिक्षक उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय के हैं। प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों का नवीन नामांकन करना ही नहीं है। उन्हें पुराने विद्यालय से स्थानांतरित करना है। जो सभी शिक्षकों ने कर लिया गया है। इसलिए पोर्टल पर पंजीकरण शून्य दिख रहा है।
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का पंजीकरण किया गया है। डाटा सिंक न होने से संख्या शून्य दिख रही है। जिससे शिक्षकों का वेतन रोकने का कोई औचित्य ही नहीं है। इस पर बीएसए ने वेतन बहाल करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, विश्वनाथ पाठक, देवेंद्र सिंह, तनवीर आलम, उमाकांत तिवारी, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर पाठक, सुनील मिश्र, नफीस अहमद, शशांक सिन्हा, प्रदीप पांडेय आदि उपस्थित रहे।