{"_id":"68b4aed046152fbff50ba02b","slug":"sachin-and-suhani-won-the-100-meter-race-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-135997-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 100 मीटर दौड़ में सचिन व सुहानी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 100 मीटर दौड़ में सचिन व सुहानी ने मारी बाजी
Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतिम दिन रविवार को 16 वर्ष से कम आयु के बालक व बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ को हरी झड़ी दिखाई। 100 मीटर दौड़ में सचिन व सुहानी ने बाजी मारी।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन प्रथम, सत्यप्रकाश द्वितीय, गुलशन तृतीय व बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम, आलिया द्वितीय व उन्नति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गुलशन प्रथम, अभिषेक द्वितीय व मोहम्मद शाहरुख तृतीय व बालिका वर्ग में आलिया प्रथम, सुहानी द्वितीय व उन्नति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, नरेन्द्र कुमार द्वितीय, विपिन चौहान तृतीय व बालिका वर्ग में सफीना प्रथम, वेनका रावत द्वितीय व रहीशा तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विपिन चौहान प्रथम, मोहम्मद शाहरुख द्वितीय व मुकेश तृतीय और बालिका वर्ग में वेनका रावत प्रथम, सफीना द्वितीय व रहीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में नरेन्द्र कुमार प्रथम, किशन द्वितीय व देवांश तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनमोल पाठक प्रथम, कविता द्वितीय और साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के सभी विजेता व उपविजेता खिलड़ियों को मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने पुरस्कृत कर कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक, जीवन रक्षक रोहित सिंह, हाकी प्रशिक्षक मोहम्मद आरिफ, फुटबॉल प्रशिक्षक राकेश पासवान, एथलेटिक्स ओमकार नाथ, खेलो इंडिया प्रशिक्षक विनोद कुमार, श्याम जी, संजय, विवेक रावत, राजेश कुमार वर्मा व राहुल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का संचालन सरदार सरजीत सिंह ने किया।