{"_id":"6754720b34eb6cc5280b9823","slug":"rs-1-lakh-fraud-in-the-name-of-credit-card-activation-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-123666-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: क्रेडिटकार्ड एक्टिवेशन के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: क्रेडिटकार्ड एक्टिवेशन के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी
Sat, 07 Dec 2024 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
बलहा (बहराइच)। नानपारा कोतवाली इलाके के बेचईपुरवा निवासी व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया।
बेचईपुरवा जगन्नाथपुर पूरे बेचई निवासी रमेश चंद्र ने नानपारा पुलिस को तहरीर देकर बताया बीती 18 जुलाई को उनके क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत रूप से एक लाख 17 हजार रुपये का लेनदेन हो गया। एक बैंक का ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड लिया था जो एक्टिवेट नहीं था। एक अनजान नंबर से कॉल आई कार्ड एक्टिवेशन किए जाने के नाम पर कार्ड डिटेल बताते हुए एक बैंक का फर्जी एप डाउनलोड कराते हुए फर्जी ट्रांजेक्शन किया जिसका मैसेज उनका मोबाइल पर नहीं आया। 24 जुलाई को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से कॉल करके पूछा गया जो ट्रांजेक्शन किया गया वो उनके द्वारा किया गया या किसी और ने किया।
जानकारी होने पर साइबर सेल पोर्टल पर दो साइबर कंपलेन दर्ज कराई थी। अभी तक साइबर क्राइम टीम की ओर से कोई जांच नहीं हुई। रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस कराते हुए कार्रवाई की मांग की। नानपारा कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया मामले को साइबर सेल में भेज दिया गया है, ट्रांजेक्शन आदि की विवेचना की जा रही है।