फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roof of government house collapsed, fireman narrowly escaped

Bahraich News: सरकारी आवास की छत ढही, बाल-बाल बचा दमकलकर्मी

Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 17 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roof of government house collapsed, fireman narrowly escaped
बहराइच। लोगों का जीवन बचाने वाले फायर कर्मी खुद खतरे के साए में रहने को विवश हैं। फायरकर्मियों का सरकारी आवास पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। शुक्रवार देर शाम एक फायरकर्मी के जर्जर आवास की छत भरभरा कर गिर गई। हालांकि फायरकर्मी आवास से बाहर ही निकला था, इसलिए एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित कर अधिकारियों को सचेत किया था लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। लखनऊ में शनिवार को रेलवे की जर्जर कॉलोनी में एक मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद तो प्रशासन काे जागना चाहिए।
विज्ञापन


शहर के मध्य स्थित मोहल्ला अकबरपुरा में वर्ष 1980 के करीब अग्निशमन विभाग कार्यालय की स्थापना की गई थी। स्थापना काल के दौरान परिसर में ही दो विभाग के कार्य के लिए कार्यालय कक्ष का निर्माण कराया गया था। जबकि इसी परिसर में ही सात अग्निशमन विभाग के कर्मियों के रहने के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया गया था। इसके अलावा परिसर में ही बैरक भी निर्मित हुई थी जिसको मौजूदा समय विभाग कंट्रोल रूम के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 43 वर्ष पूर्व निर्मित भवन मरम्मत व देखरेख के आभाव आज जर्जर अवस्था में पंहुच गया है। हालांकि विभाग यदाकदा अपने संसाधनों से छुटपुट कार्य कराते रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा चार दशक से अधिक समय होने को है, भवन में एक इंच का भी मरम्मत व निमार्ण का कार्य नहीं कराया जा सका।
हालात यह है कि मरम्मत न होने से भवन जर्जर हो चुके हैं और सीलन की चपेट में है। बरसात के मौसम में छतें टपकती रहतीं हैं। छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। अक्सर प्लास्टर टूटने पर फायरकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ती है।

इसी आवासीय भवन के छह नंबर के आवास में फायरकर्मी राम अभिलाख तिवारी के आवास की छत बीते शुक्रवार की शाम भराभरा कर ढह गई। फायरकर्मी अपने भवन से बाहर ही निकला था तभी यह हादसा हो गया। इसलिए अनहोनी होने से बच गई। आवास की छत ढहने के बाद सभी कर्मी काफी दहशत में हैं।

उच्चाधिकारियों से किया जा रहा है पत्राचार
विभाग के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया जा रहा है। इस संबंध पत्राचार किया जाएगा। सोमवार को एसपी को घटना से अवगत कराया जाएगा।
गेंदालाल-प्रभारी अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed