फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roaring leopard, villagers panic

दहाड़ रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 11 Feb 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 11 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Roaring leopard, villagers panic
फाइल फोटो
दौलतपुर गांव के पास दिख रहा वन्यजीव बाघ नहीं, बल्कि तेंदुआ है। इसकी पुष्टि वन विभाग की टीम ने कांबिंग के दौरान मिले उसके पदचिन्हों को देखकर की है। रात में भी तेंदुए की दहाड़ गांव के लोगों ने सुनी। इस दौरान एक कुत्ते को भी उसने निवाला बनाया। वहीं तेंदुए की निगरानी के लिए वन विभाग ने दो टीमें गठित की हैं। लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। वहीं गांव के लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत दौलतपुर गांव जंगल से सटा है। जंगल और गांव के बीच लगभग डेढ़ किलोमीटर का फासला है। जंगल से भटक कर एक तेंदुआ गांव के निकट पहुंच गया है। वह बीते चार दिन से गांव के लोगों को दिख रहा था। शुक्रवार को एक ग्रामीण के सामने आ गया। उसे ग्रामीणों ने बाघ समझा। सूचना रेंज कार्यालय पर दी। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद आलम ने दो टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


यह टीमें वन दरोगा रामवृक्ष और रमाशंकर की अगुवाई में गठित हुई हैं, जिसमें वन्यजीव रक्षक मुकुटमणि पांडेय, पैकरमादीन व चार पीआरडी के जवान शामिल हैं। चार सदस्यीय एक टीम रात में व दूसरी टीम दिन में क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कांबिंग के दौरान पदचिन्हों से वन्यजीव की पहचान हुई है। वह बाघ नहीं, बल्कि तेंदुआ है। उन्होंने कहा कि बाघ की तरह तेंदुआ भी हमलावर होता है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए टीमें निरंतर गश्त कर रही हैं। तेंदुए की लोकेशन ली जा रही है। उसका मूवमेंट जिस दिशा में अधिक मिलेगा, उस तरफ पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा जाएगा।

उधर, तेंदुए की दहाड़ शुक्रवार की रात में भी दौलतपुर गांव के लोगों ने सुनी। सुबह गांव के एक पालतू कुत्ते का अस्थिपंजर मिला। आसपास जो पदचिन्ह मिले, उससे तेंदुए द्वारा कुत्ते को निवाला बनाए जाने की पुष्टि हुई है।


गांव के लोग काफी दहशत में हैं। वहीं वन क्षेत्राधिकारी निरंतर गश्त की बात कह रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को समूह में घर से निकलने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि तेंदुआ समूह में होने पर हमला नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed