{"_id":"6ae38dc926b2857a250023a9","slug":"roads-to-be-made-pothole-free-at-a-cost-of-520-crore-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159414-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 5.20 करोड़ से गड्ढामुक्त होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 5.20 करोड़ से गड्ढामुक्त होंगी सड़कें
Thu, 29 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुंडासर-महसी मार्ग पर मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते प्रांतीय खंड के अधिकारी। - स्रोत : विभाग
बहराइच। जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने समय सीमा तय कर दी है। प्रांतीय खंड के 217 मार्गों की 308.495 किमी लंबाई में मरम्मत व गड्ढामुक्ति कराई जानी है। इसके लिए 520.30 लाख रुपये की मांग की गई है, जिसमें से अब तक 119.21 लाख रुपये मिले हैं। राज्य और प्रमुख जिला मार्गों को 31 अक्तूबर, जबकि ग्रामीण सड़कों को नवंबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है।
राज्य राजमार्ग (एसएच), प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर) और अन्य जिला सड़क (ओडीआर) श्रेणी के 12 मार्गों की कुल लंबाई 180.521 किलोमीटर है। इनमें 60.135 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। इनकी मरम्मत के लिए 122.54 लाख रुपये मांगे गए थे, जिसमें से 28.69 लाख रुपये मिले हैं। राज्य और प्रमुख जिला मार्गों को 31 अक्तूबर गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी तरह, 205 ग्रामीण मार्गों की कुल लंबाई 345.499 किलोमीटर है। इनमें 248.36 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त चिह्नित की गई है। इनकी मरम्मत के लिए 397.76 लाख रुपये मांगे गए थे, जबकि 90.52 लाख रुपये मिले हैं। विभाग ने ग्रामीण सड़कों को नवंबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गड्ढामुक्ति के लिए बजट की मांग की गई थी। उपलब्ध बजट से काम कराया जा रहा है। राज्य और जिला स्तर की सड़कों का काम लगभग पूरा होने की स्थिति में है। अब ग्रामीण क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
-इं. प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, बहराइच।