{"_id":"65905972a96b80672e04e7a8","slug":"road-construction-bahraich-news-c-98-1-slko1013-8289-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तिकोनीबाग पुलिस चौकी से त्रिमुहनी घाट तक चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तिकोनीबाग पुलिस चौकी से त्रिमुहनी घाट तक चौड़ी होगी सड़क
Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर में तिकोनीबाग पुलिस चौकी से त्रिमुहनी घाट तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। यह निर्णय कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर शाम हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की मांग पर डीएम ने लिया। सड़क चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग से कराया जाएगा।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने शहर में लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। व्यापारी प्रमोद सिंह जादौन ने कहा कि तिकोनीबाग पुलिस चौकी से त्रिमुहनी घाट तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क सकरी होने के चलते सुबह से शाम तक जाम लगता है। इससे प्रतिदिन हजारों लोग परेशान होते हैं।
इस पर डीएम ने सड़क चौड़ी कराने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सड़क चौड़ी करने के साथ दोनों तरफ नगर पालिका परिषद की ओर से लाइटें लगाई जाएंगी। डीएम ने कहा कि शहर की सड़कें चौड़ी होने के साथ डिवाइडर बनाए जाएंगे। इससे आवागमन आसान होगा। यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा को एमओयू करने वाले उद्यमियों के इकाईयों को स्थापित कराने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रम्या आर, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, उद्यमी कुलभूषण अरोड़ा, अशोक मातनहेलिया, विजय केडिया, राजेश अग्रवाल, सुनील केडिया आदि मौजूद थे।