{"_id":"63518f0e19a5463a89193fee","slug":"relief-to-the-passengers-the-frequency-of-buses-increased-on-diwali-bahraich-news-lko6538105119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों को राहत, दिवाली पर बढ़ाए गए बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों को राहत, दिवाली पर बढ़ाए गए बसों के फेरे
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली के मौके पर परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से जिला मुख्यालय से संचालित बसों के फेरे को डेढ़ गुना बढ़ाने की कार्य योजना बनाई है। यह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया गया है। वहीं व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है।
दीपावली के मौके पर जिला मुख्यालय से चलने वाली 107 बसों के फेरे बढ़ाने का निर्देश निगम मुख्यालय ने दिए है। निगम मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद आरएम देवीपाटन मंडल अंकुर विकास ने जिले के एआरएम को पर्व के मौके पर 24 से 31 अक्तूबर तक रोडवेज परिसर की सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए है। मामले में आरएम ने पत्र जारी कर कहा है कि 24 को दीपावली व 30 अक्तूबर को छठ का पर्व मनाया जाना है। ऐसी स्थिति में जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे पर कोविड नियमों का पालन करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें।
यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चालकों व परिचालकों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर बसों के फेरे को डेढ़ गुना बढ़ाकर संचालित कराए, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने का कोई परेशानी न उठानी पड़े। आरएम विकास ने 24 से 31 की अवधि में किसी के भी अवकाश की स्वीकृति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पर्व के मौके पर यात्रियों को काई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए रोडवेज परिसर में कंट्रोल रूम को स्थापित कर बसों के आवागमन की नियमित घोषणा की जाए।
विज्ञापन
तीन शिफ्टों में संचालित होगा कंट्रेाल रूम
आरएम देवरपाटन मंडल अंकुर विकास ने 24 से 31 अक्तूबर के लिए बनाए गए कंट्रोल रूप को तीन शिफ्टों मे संचालित करने को कहा है। उन्होंने रामकुमार को कंट्रोल रूप प्रभारी बनाते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती कर कंट्रोल रूम के संचालित रहने के निर्देश दिए हैं।