{"_id":"5d43203e8ebc3e6c961a12fd","slug":"regional-football-competition-from-tomorrow-bahraich-news-lko4740952135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल से
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता तीन अगस्त से शुरू होगी। आठ दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगस्त के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी और जिला फुटबाल संघ के सचिव अय्यूब शाह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता की। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि तीन अगस्त को सांसद अक्षयबर लाल गोंड प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान पर होने वाली आठ दिवसीय प्रतियोगिता का समापन दस अगस्त को होगा। प्रतियोगिता यूपी फुटबाल संघ व खेल निदेशालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। इसका सेमीफाइनल मैच नौ और फाइनल मैच दस अगस्त को होगा। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीम प्रतिभाग करेंगी।