फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rare eagle seen in Katarnia

Bahraich News: कतर्निया में दिखा दुर्लभ बाज

Tue, 06 Jun 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rare eagle seen in Katarnia
बहराइच। विलुप्त होने की कगार पर बाज प्रजातियों में शामिल दुर्लभ ग्रे हेडेड फिश ईगल (सिलेटी सिरबाज) कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के जंगल में देखा गया है। स्थानीय प्रजातियों में शामिल यह पक्षी बहुत कम ही देखने को मिलता है। इसका मुख्य आहार मछलियां होती हैं जिससे इसे ग्रे हेडेड फिश ईगल कहा जाता है। यह मुख्य रूप से तालाब या नदी के आस-पास देखे जाते हैं, जहां इसे आसानी से भोजन के लिए मछली उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में अनेक प्रकार के बाज पाए जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से किंग बाज, सिलेटी सिरबाज और सांपमार बाज शामिल हैं। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी, हर्षिता लखमानी व सहयोगी विजय जायसवाल के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर कतर्नियाघाट के भ्रमण पर गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह जंगल सफारी के दौरान उन्होंने एक पेड़ पर बैठे दुर्लभ सिलेटी सिरबाज को देखा, जो अपने सख्त पंजों में शिकार को दबाए नोच कर खा रहा था। इस रोमांचक दृश्य को लखमानी ने अपने कैमरे में कैद किया और उसका वीडियो भी बनाया। उनका कहना है कि जब भी जंगल जाते हैं कुछ न कुछ नया और अजूबा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही जंगल का रोमांच है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य शिकार मछली होता है और जंगल में जहां पानी होता है वहां पेड़ पर शिकार करने के लिए बैठता है। उन्होंने बताया कि यह बाज खरगोश, मछली, मेंढक आदि जीवों को पंजे में दबोचकर उड़ने की शक्ति रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed