फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   raid on godown

ईओ का गोदाम पर छापा, 5.50 क्विंटल पॉलीथीन बरामद, जब्त

Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
raid on godown
बहराइच के केडीसी के निकट स्थित गोदाम में छापेमारी करते अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर में केडीसी के निकट स्थित एक गोदाम में बुधवार को अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में कर्मचारियों ने छापा मारा। इस दौरान एक व्यवसायी के यहां से 5.50 क्विंटल पॉलीथिन डंप मिली। इस पर बरामद पॉलीथिन को जब्त कर लिया गया। व्यवसायी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने व्यवसायियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए चेताया।
विज्ञापन

शहर के किसान डिग्री कॉलेज के निकट स्थित किराना के गोदाम में काफी मात्रा में पॉलीथिन डंप होने की सूचना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मिल रही थी। इस पर बुधवार को अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, खाद्य निरीक्षक अवनीश दूबे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौतम मिश्रा, राजस्व निरीक्षक सतीश चंद्र यादव ने गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में गोदाम मालिक इसरार अहमद के यहां से टीम ने 5.50 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की। टीम के अधिकारियों ने बरामद पॉलीथिन को जब्त कर लिया। प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन मिलने पर ईओ ने व्यवसायी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों को पॉलीथिन की जगह कपड़े व कागज के बने झोले का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जो व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग करता मिलेगा, उसके खिलाफ जुर्माना के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।
जिले में नहीं थम रहा पॉलीथिन का इस्तेमाल
बहराइच। जिले में पॉलीथिन का प्रयोग करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कहीं चोरीछिपे तो कहीं खुलेआम लोग बाजार में पॉलीथिन में सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पॉलीथिन की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई के नाम पर महज एक दो जगह छापे मारकर किनारा कर लिया जा रहा है।
इसके चलते चोरीछिपे और कहीं खुलेआम पॉलीथिन को स्टोर कर उसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पर्यावरण की दिशा में काम कर रहे ग्लोबल ग्रीन ग्रुप के संयोजक अर्चित मिश्रा का कहना है कि उनकी युवाओं की टीम भी बाजार में घूम-घूम लोगों को जागरुक कर रही है।

मगर प्रशासनिक उदासीनता इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है। इस बारे में एडीएम जयचंद पांडेय ने बताया कि सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को पॉलीथिन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी तरीके से रोक लगाए जाने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed