फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   python in masjid

मस्जिद में निकला विशालकाय अजगर, जंगल में छोड़ा

Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
python in masjid
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में स्थित मस्जिद में एक विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। उधर बिछिया-आंबा मार्ग पर भी अजगर निकल आने से ग्रामीणों में दहशत रही।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बिछिया बाजार में मस्जिद में बुधवार सुबह विशालकाय अजगर आ गया। उसको देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी जहीर हाशमी, अहमद हसन, मोहम्मद हसन, सगीर हाशमी ने वनकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को काबू में किया। उसे बोरी में बंद कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। उधर इसी रेंज के बिछिया-आंबा मार्ग पर मंगलवार देर रात राहगीरों को सड़क पार करते समय अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर अजगर को देख राहगीर रुक गए। वनकर्मियों को सूचना दी गई। वनकर्मी पहुंचे। लेकिन 10 मिनट बाद अजगर स्वयं जंगल की ओर चला गया। इस पर लोगों ने आवागमन शुरू किया। क्षेत्र में बार-बार निकल रहे अजगर से लोग काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed