फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   python in house

पूर्व प्रधान के घर में घुसा अजगर, डीजे संचालक ने पकड़ा

Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
python in house
कैसरगंज (बहराइच)। गजाधरपुर गांव में स्थित तालाब से निकलकर एक अजगर पूर्व ग्राम प्रधान के घर में घुस गया। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया। मौके से जा रहे डीजे संचालक ने अजगर को पकड़ लिया। सूचना देने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत गजाधरपुर गांव में तालाब स्थित है। बुधवार को ग्रामीण अपना काम निपटा रहे थे। दोपहर तीन बजे के आसपास एक अजगर तालाब से निकलकर पूर्व ग्राम प्रधान जमील अहमद के घर में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर उसे भगाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे डीजे संचालक मनु अहमद मौके पर पहुंच गया। उसने अजगर को पकड़ लिया। वह ग्रामीणों को अजगर दिखाने लगा। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। सूचना के दो घंटे बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी ने अजगर को बोरे में भरकर उसे घने जंगलों में छोड़ दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर पांच फीट लंबा और 10 किलो वजन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed