{"_id":"6a416efe8dc845834502cdb4","slug":"prv-team-attacked-three-constables-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-152142-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पीआरवी टीम पर हमला, तीन सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पीआरवी टीम पर हमला, तीन सिपाही घायल
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला करने के बाद गिरफ्तार आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड। कसमंडा गांव के साईपुरवा में शनिवार रात पारिवारिक विवाद में कुछ लोगों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें तीन सिपाही घायल हो गए। घायल सिपाहियों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कैसरगंज निवासी एक युवती का विवाह कसमंडा निवासी इरशाद के साथ हुआ था। शनिवार को युवती ने ससुरालीजनों पर उसकी पिटाई का आरोप लगाते हुए अपने मायकेवालों को सूचना दी। इस पर युवती के परिजन उसके ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती के मायकेवालों को बंधक बना लिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।
सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझाते बुझाते हुए विवाद खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में आरक्षी संस्कार सिंह राव घायल हो गए। वहीं, हाथापाई में दो अन्य सिपाहियों को भी चोंटें आईं। घायल सिपाहियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सरवर, मुनीम, इरशाद, मोमिन व सद्दाम निवासी कसमंडा, थाना जरवलरोड को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल रवाना कर दिया गया है।