फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Provide list of workers from outside

बाहर से आए श्रमिकों की उपलब्ध कराएं सूची

Tue, 02 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Provide list of workers from outside
बौंडी (बहराइच)। क्षेत्र के नंदवल गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बाहर से आए श्रमिकों को एक हजार रुपये व राशन किट दी जाएगी। ऐसे में ग्राम प्रधान श्रमिकों की सूचना बनाकर तहसील को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और प्रवासी मजदूरों की घर वापसी से उनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में शासन श्रमिकों को गांव में ही रोजगार व राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसको देखते हुए महसी तहसील के प्राथमिक विद्यालय नंदवल में निगरानी समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान नोडल अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाहर से आए श्रमिकों को शासन की ओर से एक हजार रुपये और राशन किट आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। ऐसे में क्षेत्र के ग्राम प्रधान बाहर से आए श्रमिकों की सूची बनाकर तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संतोष मौैर्या, दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, एएनएम अन्नू राय, सरिता धुरिया, शकुन श्रीवास्तव, सुशीला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed