{"_id":"5df117748ebc3e880968eb6f","slug":"protest-of-congress-bahraich-news-lko4972156138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी बिल की प्रतियां जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी बिल की प्रतियां जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। केंद्र सरकार द्वारा सदन में पेश किए गए नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने बिल की प्रतियां जलाते हुए सरकार से इस काले कानून को वापस लिए जाने की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहे तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष की अगुवाई में सभी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए उसकी प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश के लिए विभाजनकारी है। बिल के कानून बन जाने से देश में अफरातफरी का माहौल पैदा हो जाएगा। यह संशोधन बिल संविधान की धज्जियां उड़ाने वाला है। सरकार को इस बिल को तत्काल वापस लेना होगा। कांग्रेस इस बिल का सदन से लेकर सड़क तक विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सीओ सिटी टीएन दूबे व प्रभारी निरीक्षक सर्वेद्रनाथ की अगुवाई में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। इस दौरान हाजी महफूज खान, डॉ. हलीम, सहनवाज खान, डॉ. इमरान मेकरानी, मनू देवी, अमरनाथ शुक्ला, मुस्तकीम सलमानी, शरीफ बाबू, प्रवीण पांडेय, हामिद खान, मंजूर आलम आदि मौजूद रहे।