{"_id":"601ad3848ebc3e4b6f50bfca","slug":"protest-by-keeping-the-dead-body-in-the-police-station-bahraich-news-lko563024419","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में बुजुर्ग का शव रखकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में बुजुर्ग का शव रखकर धरना
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को समझाया। जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के गुंजौली गांव निवासी 60 वर्षीय जंग बहादुर सिंह बीते 27 जनवरी की शाम बाजार जा रहे थे। रास्ते में सांईगांव-गुंजौली मोड़ पर बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल जंग बहादुर को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई। बुधवार को शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और शव लेकर सीधे बौंडी थाने पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर प्रदर्शन किया। थाने में प्रदर्शन की सूचना पर सीओ महसी कमलेश सिंह व हरदी थानाध्यक्ष आरपी यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। प्रभारी एसओ रघुवीर गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बौंडी थानाध्यक्ष का पद कुछ दिनों से खाली चल रहा है। मृतक जंग बहादुर के परिजनों ने बौंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष पर मुकदमा नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दो बार थाने से लौटा दिया गया। उसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। फिर पुलिस हरकत में आई, लेकिन अभी भी आरोपी को पकड़ने में आनाकानी कर रही है।
सीओ महसी कमलेश सिंह ने बताया कि बौंडी थाने में शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाया गया है। उनके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।