फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   problems of respiratory and heart patients increased due to weather change in Bahraich

बदलते मौसम से सांसों का संकट: दिल के रोगियों की बढ़ीं मुश्किलें, ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक लगी मरीजों की लाइन

Fri, 22 Nov 2024 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 06:07 PM IST
सार

मौसम में परिवर्तन से श्वांस और दिल के रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में रात तक मरीज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
problems of respiratory and heart patients increased due to weather change in Bahraich
यूपी का मौसम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के बहराइच में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड पड़ने लगी हैं। ऐसे में श्वांस व दिल के मरीजों की मुश्किलें भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में देर रात तक मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी, दवा, पर्चा काउंटर व पैथालॉजी में मरीजों की भीड़ जुट रही है। डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ ही बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर, पैथालॉजी, ओपीडी में मरीज व उनके तीमारदारों की भीड़ लगी रही। अपने आपको पहले दिखाने के लिए मरीज मशक्कत करते नजर आए। यही नजारा दवा काउंटर व इमरजेंसी में भी देखने को मिला। 

विज्ञापन

ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ पहुंची

फिजीशियन की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.अंशुमान सिंह श्रीनेत ने बताया कि ठंड पड़ना शुरू हो गई है। श्वांस व दिल के मरीजों की संख्या में बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज करने के साथ ही ठंड से बचने की सलाह दी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वांस के रोगी बरतें ये सावधानी

डॉ.अंशुमान ने बताया कि श्वांस के मरीज धूम्रपान न करें, ठंडे पेय पदार्थों को खाने से बचें। अत्यधिक श्रम न करें, जिससे सांस फूलने लगे। समय-समय पर चिकित्सकों की राय लेते रहें। बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। मिर्च-मसाले वाले भोजन को खाने से बचें।

दिल के मरीजों के लिए सावधानी

हृदय रोगी अधिक ठंड में टहलने से बचें। समय-समय पर अपने डॉक्टर से मेडिकल चेकअप कराते रहें। रात के समय हल्का और संतुलित भोजन करना चाहिए। इसमें फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स और लीन प्रोटीन शामिल हों। सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए, ताकि पाचन अच्छी तरह से हो सके। इससे दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी और हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed