{"_id":"6a2daa7d1ea650f65a005904","slug":"principal-secretary-interacted-with-gajmitras-bahraich-news-c-98-1-slko1007-151212-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रमुख सचिव ने गजमित्रों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रमुख सचिव ने गजमित्रों से किया संवाद
Sun, 14 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिछिया के बिशुनापुर गांव में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र देतीं प्रमुख सचिव। - स्रोत : आयो
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के भ्रमण पर पहुंचीं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी के सामने शनिवार को थारू बहुल गांव बिशुनापुर में गजमित्रों और ग्रामीणों ने जमीनी समस्याओं का पुलिंदा खोल दिया।
गजमित्र जसवीर सिंह ने प्रमुख सचिव से गजमित्रों के लिए आधिकारिक पहचानपत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगल और गांवों के बीच जोखिम भरे माहौल में कार्य करने वाले गजमित्रों को अब तक कोई पहचान या आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है। इस पर प्रमुख सचिव ने मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
गजमित्रों ने ओरई नाला तथा बांध की सफाई का मुद्दा भी उठाया, जिस पर वन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान ने गांव में इंटर कॉलेज की स्थापना, मोबाइल नेटवर्क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा में डॉक्टरों और दवाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रमुख सचिव ने ईको विकास समिति की गतिविधियों का निरीक्षण किया, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया तथा पांच वर्षीय माइक्रोप्लान का विमोचन किया। उनके साथ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।