फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Primary health center with pharmacist support

फार्मासिस्ट के सहारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 30 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Primary health center with pharmacist support
पयागपुर रामनगर खजुरी गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जांच करता फार्मेसिस्ट। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर खजुरी में तैनात चिकित्सक चार माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से दूसरे चिकित्सक की तैनाती स्वास्थ्य केंद्र में नहीं की गई। इससे स्वास्थ्य केंद्र का संचालन फार्मासिस्ट के सहारे हो रहा है। यहां आने वाले मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने सीएमओ को पत्र भेजकर चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड अंतर्गत रामनगर खजुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. एआर चौधरी की तैनाती थी। लेकिन चार माह पूर्व वह सेवानिवृत्त हो गए। अब फार्मासिस्ट गुंजन गोपाल मिश्र के सहारे ही पीएचसी का संचालन हो रहा है। चिकित्सक न होने से मरीजोें को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

लोगों ने सीएमओ को पत्र लिखकर चिकित्सक की तैनाती की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर गांव निवासी हनुमानशरण दीक्षित, अनिल सिंह, परमीत शुक्ला आदि ने सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह को पत्र भेजकर चिकित्सक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed