{"_id":"67018452b166ad1fa103b7de","slug":"priests-wife-hanged-herself-died-after-condition-worsened-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-120983-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुजारी की पत्नी ने फंदा लगाया, हालत बिगड़ने पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुजारी की पत्नी ने फंदा लगाया, हालत बिगड़ने पर मौत
Sat, 05 Oct 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। रिसिया थाना के बराई विलासा गांव में स्थित मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की रात पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगा लिया था। परिजनों की नजर पड़ने पर आनन-फानन फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बराई विलासा मंदिर में रहने वाले दरगाह शरीफ मंसूरगंज निवासी चक्रपाणि मधुकर पांडेय की पत्नी आराध्या (33) की शुक्रवार को मौत हो गई। आरोप है कि तीन माह पहले एक महिला ने पत्नी से छलपूर्वक दो लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे और वापस नहीं कर रही थी। जिसके चलते वह तनाव में थीं।
बृहस्पतिवार की रात बच्चों की पिटाई करने लगी, तो उन्होंने मारपीट से मना कर दिया, जिसके बाद सभी लोग सो गए। रात में उन्होंने फंदा लगा लिया, नजर पड़ने पर फंदे से उताकर अस्पताल ले गए थे। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुजारी के दो बच्चें है। रिसिया निरीक्षक दद्न सिंह ने बताया कि परिजनों ने मौत की कोई जानकारी नहीं दी है।