फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Predators put nets, five turtles trapped in Gerua River

गेरुआ नदी में शिकारियों ने लगाया जाल, फंसे पांच कछुए

Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Predators put nets, five turtles trapped in Gerua River
कतर्नियाघाट रेंज के गेरुआ नदी में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंसे कछुए को निकालते वनकर्मी? - फोटो : BAHRAICH
मिहींपुरवा (बहराइच)। गेरुआ नदी में कछुए के शिकार के लिए शिकारियोें ने कांटेयुक्त जाल लगा दिया। जाल में पांच कछुए फंस गए। इसकी सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने जाल में फंसे कछुओं को निकालकर उन्हें पुन: नदी में छोड़ दिया। शिकार को लेकर वनकर्मियों ने गश्त तेज कर दी है। शिकारियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से होकर गेरुआ नदी बहती है। नदी में दुर्लभ वन्यजीव विचरण करते हैं। गेरुआ नदी में आए दिन शिकारी कछुए का शिकार करते हैं। कछुआ कलकत्ता में मंहगे दामों में बिक्री किया जाता है। इसको देखते हुए भारतीय नदियों से इसका शिकार चरम पर है। गेरुआ नदी में कछुए के शिकार के लिए शिकारियों ने कांटेेनुमा जाल लगा दिया। जाल में पांच कछुए फंस गए। इसकी जानकारी वन विभाग को मिली।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी। वनकर्मियों ने जाल में फंसे कछुओं को निकाला। इसके बाद उन्हें गहरे पानी में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शिकार की सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। जाल को बरामद कर लिया गया है। वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। शिकारियों की तलाश के लिए धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed