फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prachand supporters shut down in Nepal

नेपाल में प्रचंड समर्थकों ने किया बंद

Thu, 04 Feb 2021 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Prachand supporters shut down in Nepal
नेपाल में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नेपाल के सीपीएन के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड की ओर से गुरुवार को बंद का आह्वान किया गया था। गुरुवार सुबह ही पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सभी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विरोध में सड़कों पर टायर जलाए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बंद का असर कुछ क्षेत्र में ही दिखा।
विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड की ओर से गुरुवार को बंद का एलान किया गया था। इसके लिए सीपीएन-प्रचंड-नेपाल पार्टी के कार्यकर्ता कोहलपुर में सड़कों पर उतर पड़े। प्रचंड नेपाल समूह के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करके टायर जलाकर सरकार के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बांके में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि बंद का मिला-जुला असर ही रहा। क्षेत्र प्रमुख कार्यालय के प्रमुख पुलिस अधीक्षक रवींद्र खनाल ने बताया कि कोहलपुर में स्थिति अब सामान्य है। कोहलपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद बाइक, जीप समेत अन्य वाहन चल रहे थे। जिससे बंद मिला-जुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed