फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   pond dried, animal is not finding the water

आदर्श तालाब सूखे

Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
pond dried, animal is not finding the water
तालाब - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन सहित पशु-पक्षियों को गर्मी से राहत देने के लिए बनाए गए आदर्श तालाबों का हाल बेहाल है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लगभग सभी आदर्श तालाब सूखे पड़े हैं। जिनमें पानी भराने की याद न तो ग्राम प्रधानों को आ रही है और न ही प्रशासन को। ऐसी उपेक्षा के कारण शासन की यह महत्वकाक्षी योजना का हाल बेहाल है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत पूर्व में जिले के 334 ग्राम पंचायतों में आदर्श तालाब का निर्माण कराया गया था। जिन पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये प्रति तालाब खर्च किया गया था। इन तालाबों के चारों ओर छाया के लिए पौधरोपण, लोगों को बैठने के लिए बेंच, सुरक्षा के लिए कटीले तारों की बाड़ लगाई गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा पशुओं को आने जाने के लिए रास्ता व लोगों के आने जाने के लिए सीढ़ी का निर्माण कराया गया था। यह योजना शुरुआती दौर में ही अनियमितता की भेंट चढ़ गई। एक तरफ जहां तालाब निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई। वहीं सुरक्षा व संरक्षा के अभाव में एक तरफ जहां जलाशयों में चारों ओर लगाए गए कटीले तार चोर निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देखरेख के अभाव में यहा लगाए गए पौध भी सूख गए। जिले में बने अधिकांश तालाब अब पूरी तरह से सूख चुके हैं। जिनमें आज दरार देखी जा रही है। जिसमें पानी भराने की याद न तो ग्राम पंचायत को आ रही है। और न ही प्रशासन ही इस पर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed