{"_id":"5ebc17728ebc3e90a8332c56","slug":"police-encounters-smugglers-two-arrested-bahraich-news-lko5214438176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गो तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस व गो तस्करों के बीच में लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चली।
पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया। दो तस्कर अंधेरे फायदा उठाकर फरार हो गए। तस्करों के पास से तमंचा, बांका, रस्सी व एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।
विशेश्वरगंज थाना के धनुही चौकी क्षेत्र में नरकोटवा नदी पुल है। मंगलवार देर रात वहां चार लोग गोकशी की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर चारों भागने लगे। पीछा कर रही पुलिस पर तस्करों ने जानलेवा हमला करते फायर झोंक दिया। अपना बचाव करती हुई पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला निवासी मझवा बनकट व नूर मोहम्मद निवासी बंजारन डेरा मझवा बनकट थाना विशेश्वरगंज के रूप में हुई।