फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police charges for selling illegal liquor

अवैध शराब बेचने के लिए पुलिस लेती है रुपये

Thu, 05 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Police charges for selling illegal liquor
बहराइच। सोशल मीडिया पर खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब बेचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कारोबारी पुलिस को 3200 रुपये महीने देने का दावा कर रहा है। एसपी ने मामला संज्ञान में आने पर सीओ महसी से जांच कराई, जिसमें एक सिपाही के पैसे लेने की पुष्टि हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र में दीपावली की आहट के साथ ही अवैध शराब का धंधा तेजी से चल रहा है। पुलिस चौकी शिवपुर के कोरियनपुरवा गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक कारोबारी की ओर से पुलिस को प्रति माह 3200 रुपये देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस के संरक्षण में ही बेधड़क अवैध शराब बेचने की बात भी कही जा रही थी। एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया है। मामले की जांच कराते हुए आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पचास लीटर शराब बरामद हुई। घटना में एक सिपाही के पैसे लेने की पुष्टि हुई है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि सीओ महसी शंकर प्रसाद जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed