{"_id":"5df3c2338ebc3e87e618afb5","slug":"pole-broken-electricity-and-traffic-disrupted-for-10-thousand-people-bahraich-news-lko4975806163","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा टूटा, 10 हजार लोगों की बिजली व आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा टूटा, 10 हजार लोगों की बिजली व आवागमन बाधित
विज्ञापन
रानीपुर के गुदवापुर में ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से गिरा विद्युत पोल।
- फोटो : BAHRAICH
रानीपुर (बहराइच)। रानीपुर थाना क्षेत्र के गुदवापुर में गुरुवार की रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रॉली का पिछला हिस्सा विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे खंभा टूटकर गिर गया। सूचना देने के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुुंचा। बिजली न मिलने से 10 हजार आबादी परेशान है, साथ ही लोगों का आवागमन भी बाधित है।
हुजूरपुर विकास खंड के रानीपुर थाना क्षेत्र के आसपास के किसान गुदवापुर मार्ग से अहिराटांड़ होते हुए चिलवरिया मिल को अपना गन्ना ले जाते हैं। मार्ग संकरा होते हुए भी किसान किसी तरह जान जोखिम में डालकर गन्ना पहुंचाते हैं। गुरुवार की रात करीब 10 बजे एक किसान गन्ने से लदी टैक्टर-ट्रॉली चीनी मिल लेकर जा रहा था।
कोहरा होने से ट्रॉली विद्युत पोल से टकरा गयी, जिससे पोल टूट कर गिर गया। रास्ते से गुजर रहे युवा समाजसेवी व अध्यापक प्रदीप ने पावर कॉर्पोरेशन को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रात व कोहरा का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विद्युत पोल के टूटने से रास्ते से गुजरने वाले ग्राम पंचायत आहिराटाड़, निजामपुर, भगहारिया, झिंगही, चमारन पुरवा के 10 हजार लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। वहीं, विद्युत आपूर्ति बाधित होने से इन क्षेत्रों की करीब दस हजार आबादी परेशान है।
गांव निवासी चंदन सिंह, सूरज, पटवारी मौर्य, पंकज मौर्य व प्रदीप ने बताया कि रात से बिजली आपूर्ति बाधित है,। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना देने के बाद भी कोई भी कर्मचारी पोल को ठीक करने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने की मांग भी प्रशासन से की है।