{"_id":"5d1901c78ebc3e3ca276e734","slug":"pink-toilet-bahraich-news-lko4681680151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंक टॉयलेट से महिलाओं को नेचर काल पर नहीं झेलनी होगी दुश्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंक टॉयलेट से महिलाओं को नेचर काल पर नहीं झेलनी होगी दुश्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर पालिका द्वारा पानीटंकी चौराहे पर महिला डिग्री कॉलेज के पास निर्मित पिंक टॉयलेट का रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि अब महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर नेचर काल के समय किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि शहरी इलाके में 24 लाख की लागत से चार और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि पिंक टॉयलेट केवल महिलाओं के लिये बनाया गया है। इसे बनाने में इस बात का विशेष ध्यान दिया गया है कि यह शौचालय महिला विद्यालय के निकट रहे ताकि महिलायें इसका पूरा उपयोग कर सकें।
इसके अतिरिक्त अन्य चार सामुदायिक शौचालय का भी शिलान्यास किया गया। राज्यमंत्री ने छह-छह लाख रुपये की लागत से जेल में निरुद्ध कैदियों से मिलने आये परिवारीजनों के लिये जिला कारागार के सामने, मोहल्ला चांदमारी में, कैलाश होटल दरगाह के निकट, गुल्लाबीर मंदिर के निकट बनने वाले सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका द्वारा यह अनूठी पहल है जो महिलाओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य, दोनों का ध्यान रखकर बनाया गया है। महिलाओं को घर से निकलने पर कोई नेचुरल कॉल आ जाये तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परंतु अब इस मार्ग पर चलने वाली महिलाओं को इस समस्या से निजात मिलेगी। पिंक टॉयलेट महिलाओं को आसानी से सुविधायें प्रदान करायेगा और सुरक्षा का भी भरपूर इंतजाम वहां मौजूद है।
पिंक टॉयलेट में दो महिला सफाई कर्मी हमेशा मौजूद रहेंगी और इस शौचालय के उपयोग पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं पड़ेगा। शौचालय के निकट ही पुलिस चौकी भी मौजूद है जिससे महिलाओं को असुरक्षा महसूस नहीं होगी।
इस दौरान एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार, जिला मंत्री जय प्रकाश शर्मा, राघवेेंद्र प्रताप सिंह टिंकू, राहुल राय, प्रभा सोनी, पुष्पा चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष कन्हैया सोनी, हर्षित श्रीवास्वत, प्रियंका अग्रवाल, एकता जायसवाल, रीति श्रीवास्तव व कार्यालय प्रभारी देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।