{"_id":"5ce82867bdec22070971056c","slug":"pickup-ransacked-for-innocent-one-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत
Fri, 24 May 2019 10:52 PM IST
Praveen Singh
Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich
Published by: Praveen Singh
Updated Fri, 24 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव में शुक्रवार को दोपहर पेड़ की छांव में सो रहीं दो जुड़वा बहनों को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मासूम की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव निवासी गंगोले की छह माह की जुड़वां बेटियां दोपहर में घर के सामने पेड़ की छांव में सो रही थीं। तभी एक गैस एजेंसी की रसोई गैस सिलेंडर लदी पिकअप मौके पर पहुंची। कुछ देर तक पिकअप वहीं खड़ी रही। इसके बाद चालक वाहन को बैक कर वापस जाने लगा।
बैक करते समय पिकअप ने पीछे पेड़ की छांव में सो रहीं दोनों मासूमों को रौंद दिया। बच्चियों की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। हादसे में एक मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। बौड़ी थाना प्रभारी रामजी यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।