फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pickup collided with battery rickshaw, one dead, two serious

Bahraich News: बैटरी रिक्शे में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 12 Mar 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with battery rickshaw, one dead, two serious
जरवलरोड(बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बैटरी रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रिक्शा हाईवे के किनारे पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। रिक्शे में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। हादसे के बाद पिकअप व बैटरी रिक्शा दोनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु की है। जरवलरोड थाना क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोईलीपुरवा के पास एक बैटरी रिक्शा जरवल कस्बे की ओर से जरवल रोड जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने रिक्शे में ठोकर मार दी। ठोकर से बैटरी रिक्शा पर सवार बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के जैनपुरवा निवासी श्यामकला(35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिक्शे पर सवार उनकी बेटी राधा(13), आदमपुर निवासी सीमा (35) व शिव देवी(36) गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर सीमा व शिव देवी को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनो वाहन चालक मौके से फरार हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed