फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People worried about power outages

Bahraich News: बिजली की आवाजाही से लोग परेशान

Wed, 17 Jul 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 17 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
People worried about power outages
बहराइच। शहर में बिजली की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के कई मोहल्लों में सुबह से देर शाम हो रही बिजली की कटौती ने उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति का सबसे खराब हाल है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा, मेवातीपुरा, बरहियापुरा, त्रिमुहानीघाट रोड, बशीरगंज, रायपुरराजा समेत कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही बंद नहीं हो रही है। वहीं, मीराखेलपुरा व गुदड़ी मोहल्ले में भूमिगत केबल में फाॅल्ट के चलते बीते रविवार की देर रात तीन बजे गुल हुई बिजली की आपूर्ति सोमवार की रात दस बजे के बाद बहाल हो सकी। हालांकि, बीच में 13 घंटे के बाद शाम चार बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति शुरू हुई थी। लेकिन आधे घंटे के बाद फिर ठप हो गई थी। इस दौरान दोनों मोहल्ले की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी उमस भरी गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसती रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थित जस की तस बनी हुई है। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि गर्मी में ट्रांसफार्मर गर्म हो रहें हैं। जबकि कई स्थानों पर ओवरलोडिंग की समस्या आने की वजह से कुछ देर के लिए आपूर्ति को ठप कर दिया जाता है। अघोषित कटौती कहीं नहीं की जा रही है। मीराखेल व गुदड़ी मोहल्ले की भूमिगत लाइन गर्मी व ओवरलोडिंग से तीन स्थानों पर दग गई थी। भूमिगत लाइन होने के चलते लाइन को दुरूस्त कराने में समय लगने के चलते परेशानी हुई थी। फिलहाल लाइन को दुरुस्त कराकर व्यवस्था को पूर्व की भांति संचालित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed