फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People Died Due to Electrocution During Procession of Barawafat in Bahraich News in Hindi

Bahraich: बिजली लाइन की चपेट में आए बारावफात का जुलूस निकाल रहे लोग, छह की मौत, दो गंभीर, सीएम ने जताया दुख

Sun, 09 Oct 2022 11:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Oct 2022 11:31 AM IST
सार

घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
People Died Due to Electrocution During Procession of Barawafat in Bahraich News in Hindi
बिजली लाइन की चपेट में आए बारावफात का जुलूस निकाल रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किये गये एक ट्वीट में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में जुलूस के दौरान हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की माने तो यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। बताया जा रहा है सुबह के समय जब बारावफात का जुलूस आ रहा था, उसी समय जुलूस में शामिल ठेले पर लगी लोहे का रॉड 11,000 की बिजली लाइन से टच हो गया। इसको लेकर चल रहे लोग की चपेट में आ गए। जिसमें से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने भी पीड़ितों का हाल जाना है। 

ये भी पढ़ें - यूपी को 5 लाख करोड़ की सड़कें, केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 15 महीनों में USA के बराबर होगा सड़क नेटवर्क

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने ईद-ए-मिलादुल नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, दिया ये संदेश


जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारावफात का जुलूस रात करीब दो बजे समाप्त हो गया था। पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ये लड़के पाइप लगे ठेले को बगल के गांव लेकर जा रहे थे कि तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। एक-दूसरे को बचाने में छह लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि दुर्घटना अचानक से हुई है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस बल मौके पर तैनात है।

हादसे के मृतक व घायल
हादसे में अशरफ अली (30), सुफियान (12), इलियास (16), शफीक (12), आफताब (12) और तबरेज (17) की मौत हो गई है। मुराद अली (12) और चांद बाबू (18) की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed