फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People gathered for vaccination in trauma center, police absent

ट्रॉमा सेंटर में वैक्सीनेशन के लिए उमड़े लोग, पुलिस नदारद

Sun, 08 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
People gathered for vaccination in trauma center, police absent
बहराइच। शहर के चांदपुरा मोहल्ला में ट्रॉमा सेंटर स्थित है। ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन वैक्सीनेशन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन पुलिस सुरक्षा नदारद है। जिससे स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान हैं। लोग बिना लाइन के ही वैक्सीन लगवाने के लिए कमरे में प्रवेश करने लगते हैं। जिससे प्रतिदिन विवाद होता है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला चांदपुरा में ट्रॉमा सेंटर स्थित है। ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन चलाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में कोवैक्सीन और कोविशील्ड की डोज लोगों को लगाई जा रही है। प्रतिदिन भीड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन के लिए लगे कर्मचारियों ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ रही है। लेकिन पुलिस सुरक्षा नदारद है। लोग बिना लाइन के ही पहले वैक्सीन लगवाने के लिए कमरे में प्रवेश कर रहे हैं। मना करने पर शहरवासियों द्वारा विरोध किया जाता है। कर्मचारियों ने कोतवाली नगर की पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सभी का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed