{"_id":"69a9cfbca99a41e8750f816a","slug":"people-danced-on-faruahi-and-wished-happy-holi-bahraich-news-c-98-1-slko1007-145320-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फरुआही पर झूमे लोग, दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फरुआही पर झूमे लोग, दी होली की बधाई
Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य।-संवाद
बहराइच। शहर के घंटाघर परिसर में बुधवार शाम सात बजे बहराइच होली समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गोरखपुर से आए कलाकारों ने लोकनृत्य फरुआही प्रस्तुत कर किया। लोकनृत्य देख लोग झूम उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊजी’ और महामंत्री सुमित खन्ना ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और समिति के पदाधिकारियों ने बुरा न मानो होली... उपाधि पढ़कर सुनाई। इसके बाद समिति की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित शहरवासियों को यह उपाधि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में गोरखपुर से आए गोलू पासवान एंड ग्रुप के कलाकारों ने गोंडा के पंकज निगम म्यूजिकल ग्रुप की धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। रात करीब 11 बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन मंदीप सिंह वालिया ने किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. आनंद गोंड, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, श्यामकरन टेकड़ीवाल, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, कन्हैया सोनी, बृजेश गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार, अजय, वासुदेव, गोविंद शेखर, निशंक त्रिपाठी, हेमा निगम व देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
हनुमान मंदिर परिसर में हुआ होली मिलन समारोह
शहर के त्रिमुहानीघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को होली समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊजी’ और महामंत्री सुमित खन्ना समेत अन्य पदाधिकारियों ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।