{"_id":"5d6574988ebc3e0159662c1b","slug":"people-beats-to-women-bahraich-news-lko478393424","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। खुर्रमपुर विषैंधा गांव में बच्चा चोरी के अफवाह में एक अर्द्ध विक्षिप्त महिला को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम खुर्रमपुर विषैैंधा में मंगलवार को एक मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त महिला घूमते-घूमते पहुंच गई। कुछ लोगों द्वारा महिला को बच्चा चोर होने की अफवाह फैला दी गई। इस पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बेहोशी की हालत में महिला को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही थी। जिन लोगों द्वारा अफवाह फैलायी गयी है। उनकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।