फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panchayat marries the rape victim with the accused

पंचायत ने आरोपी के साथ दुष्कर्म पीड़िता का कराया विवाह

Sun, 10 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Panchayat marries the rape victim with the accused
तेजवापुर (बहराइच)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। पंचायत और परिवार के लोगों ने आपसी सहमति के बाद आरोपी युवक का विवाह युवती के साथ करा दिया। मरीमाता मंदिर में रविवार को दोनों ने सात फेरे लेते हुए जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने सात नवंबर को अपने दो दोस्तों के साथ हरदी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया था। घर के लोगों के तलाश करने पर युवती रात को करीब ढाई बजे खेत में मिली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों गांवों की पंचायत बैठाई गई, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसमें शनिवार को दोनों पक्षों की ओर से आरोपी युवक व पीड़ित युवती का विवाह आम सहमति से कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में हलफनामा लिखा गया। रविवार को आरोपी युवक के साथ मरीमाता मंदिर में पीड़ित युवती का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में भी करायी जाएगी शादी
पीड़ित युवती के अधिवक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि युवती का विवाह मंदिर में करा दिया गया है। बुधवार को कोर्ट खुलने पर वहां भी गवाहों के साथ विधिक विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद मुकदमे को खत्म करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed