फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   panchayat byelection

भाजपा समर्थित अंजली देवी निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 28 Jun 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
panchayat byelection
बहराइच। पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई है। जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंजली देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं बिसौंधा में भी ब्लॉक प्रमुख की मां रामा देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। दो क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 32 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंचायत उपचुनाव के लिए बहराइच जनपद में 21 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 26 जून को अंतिम दिन चित्तौरा के जिला पंचायत सदस्य पद पर पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 27 जून को नामांकन पत्रों की जांच की गई जबकि 28 जून को नाम वापसी थी। जिला पंचायत सदस्य पद पर चार प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद भाजपा समर्थित अंजली देवी को अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कैसरगंज विकास खंड के ग्राम बिसौंधा में पूर्व प्रधान रामरूप यादव की मौत के बाद उनकी पत्नी रामा देवी व बेटे शिवपाल ने ही नामांकन पत्र जमा किए थे। उनके एक बेटे प्रदीप यादव कैसरगंज के ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता हैं।
शिवपाल के नाम वापस लेने के बाद रामा देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के 32 प्रत्याशी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि प्रधान के नौ पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए छह जुलाई को वोट डाले जाएंगे।

पंचायत उपचुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब मतदान की तैयारी शुरू कर दी गई है। उपचुनाव के बाद भी एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 65 पद खाली ही रह गए हैं। इन पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed