फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panchayat buildings will be developed as mini secretariat

मिनी सचिवालय के रूप में विकसित होंगे पंचायत भवन

Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panchayat buildings will be developed as mini secretariat
बहराइच के कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री की वर्चुअल उद्घाटन में मौजूद जिलाधिकारी व विधायकगण। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने की दिशा में इसे एक प्रमुख कदम बताया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान, वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व मनरेगा कन्वर्जन के अंतर्गत पंचायत भवनों व सामुदायिक शौचालयों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम अंतर्गत जनपद बहराइच में निर्मित 616 सामुदायिक शौचालयों व 64 पंचायत भवनों का लोकार्पण तथा निर्माणाधीन 438 सामुदायिक शौचालयों व 278 पंचायत भवनों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवनों के निर्माण से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ग्राम स्वराज का सपना पूरा हो रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से प्रदेश में स्वच्छ भारत का सपना भी साकार होगा और महिलाओं का सम्मान भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण तथा लोगों की सोच में परिवर्तन आने से वेक्टरजनित रोगों के प्रभाव में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के मुकाबले मस्तिष्क ज्वर से होने वाले बच्चों की मौतों का ग्राफ काफी तेजी से घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पंचायत भवनों का भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया जायेगा। गांव एवं ग्राम के विकास का खाका अब इन्हीं पंचायत भवनों में तैयार किया जायेगा। प्रदेश के पंचायत भवनों को संचार सुविधा से आच्छादित करने के लिए आप्टिकल फाइबर से जोड़ा जायेगा। प्रदेश के पंचायत भवन आय, जाति व निवास जैसे प्रमाण पत्रों को जारी करने के साथ-साथ आमजन को बैंकिंग की भी सुविधा उपलब्ध करायेंगे। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों का आहवान किया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर लागू कर अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनायें। वर्चुअल माध्यम से आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में जिलाधिकारी शंभु कुमार, विधायक नानपारा माधुरी वर्मा, महसी के सुरेश्वर सिंह व सदर की अनुपमा जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed