{"_id":"65b54e59289ab152e20f6afa","slug":"pair-of-deer-bahraich-news-c-98-1-slko1013-109432-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पर्यटकों का रोमांच बढ़ा रहा हिरन का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पर्यटकों का रोमांच बढ़ा रहा हिरन का जोड़ा
Sun, 28 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज परिसर में घूम रहा हिरन का जोड़ा पर्यटकों का रोमांच बढ़ा रहा है। ककरहा रेस्ट हाऊस में विश्राम करने के दौरान पर्यटक हिरन का दीदार कर रहे हैं।
ककरहा के वन क्षेत्राधिकारी धर्मेन्द्र कनौजिया के मुताबिक नर मादा हिरन का जोड़ा पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। पर्यटक उन्हें देखकर रोमांचित होने के साथ पुचकार कर खिलाने की कोशिश भी करते हैं। बताया कि नर हिरन काफी समय पहले घायलावस्था में वन विभाग की टीम को मिला था। उसे उठा कर ककरहा गेस्ट हाउस लाया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बावजूद वह रेंज परिसर में आकर विचरण कर रहा है। (संवाद)