{"_id":"5f9c43ba8ebc3e9b78183278","slug":"paddy-purchase-not-started-bahraich-news-lko547821251","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र का संचालन न होने से नौ सौ रुपये में धान बेच रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र का संचालन न होने से नौ सौ रुपये में धान बेच रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। क्षेत्र में संचालित धान क्रय केंद्रों पर अभी तक खरीद नहीं शुरू हो सकी है। इससे किसान बिचौलियों के हाथ नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने नायब तहसीलदार को पत्र लिखकर धान खरीद शुरू कराने की मांग की है।
नवाबगंज विकास खंड में कस्बे समेत अन्य क्षेत्र में लगभग तीन धान क्रय केंद्र संचालित हैं। कस्बा में संचालित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इससे विभिन्न गांवों के किसान केंद्र पर पहुंचने के बाद वापस लौट रहे हैं। किसानों ने बताया कि सरकारी मूल्य पर धान खरीद न होने से बिचौलियों के हाथ आठ से नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल धान की बिक्री करनी पड़ रही है।
इससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बेचेलाल जायसवाल ने नानपारा तहसील के नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू करने और शिथिलता की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।