फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paddy not being purchased, returning moisture to farmers

नहीं खरीदा जा रहा धान, नमी बता किसानों को लौटा रहे

Thu, 05 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Paddy not being purchased, returning moisture to farmers
बहराइच। जिले में 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई है। शासन ने जिले में 1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके लिए 103 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर धान खरीदने की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। सुस्त रफ्तार के चलते 20 दिनों में महज 3816 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो सकी है। नमी व अन्य कारणों से किसानों का धान क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदा जा रहा है। इससे किसान बिचौलियों के हाथ नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को विवश हैं। जिले में अभी तक करीब तीन फीसदी भी धान खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद केंद्रों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू हुआ था। उसी दिन से क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हुई। शासन ने जिले में 1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके लिए सात क्रय एजेंसियों के माध्यम से 103 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। 20 दिनों में महज 3816 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसका मुख्य कारण धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए नियम हैं। किसान क्रय केंद्र पर धान लेकर जाते हैं, लेकिन नमी का बहाना बनाकर उन्हें वापस कर दिया जाता है। वहीं कुछ किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। इससे धान बिक्री करने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी धान में नमी व रजिस्ट्रेशन न होने की बात कहकर धान की खरीद किसानों से नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं। परेशान किसान घर का खर्च चलाने और आगे की फसल की बोआई के लिए 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल धान बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं, जिससे इन किसानों को सरकारी रेट से नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानों की गाढ़ी कमाई का लाभ बिचौलिये उठा रहे हैं, लेकिन मजबूरी में बिचौलियों के हाथ किसान धान बिक्री करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव व कर्मचारी कर रहे लापरवाही
जरवल विकास खंड कस्बा निवासी प्रगतिशील किसान गुलाम मोहम्मद का कहना है कि जरवल साधन सहकारी समिति केंद्र का संचालन अभी तक नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्र के किसानों की धान खरीद नहीं हो पा रही है। धनसरी निवासी धर्मचंद महेश का कहना है कि क्रय केंद्र पर पहुंचने पर कर्मचारी धान में नमी अधिक बता देते हैं। इसके बाद खरीद नहीं करते हैं, जिससे किसानों को समस्या होती है। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत नौबना के रंगीलालपुरवा गांव निवासी रामायन का कहना है कि 30 किलोमीटर की दूरी तय कर धान बिक्री के लिए जाते हैं, लेकिन सचिव की ओर से इतने नियम बता दिए जाते हैं कि किसान धान की बिक्री ही नहीं कर पाते हैं। उर्रा बाजार निवासी किसान मुखलाल निषाद का कहना है कि किसानों को सरकार धान बिक्री करने में सहूलियत दे रही है, लेकिन सचिव व अन्य कर्मचारियों की शिथिलता के चलते किसान क्रय केंद्र पर धान बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। कहीं नमी तो कहीं रजिस्ट्रेशन न होने के चलते किसानों को लौटाया जा रहा है।

लघु व सीमांत किसान को प्राथमिकता
धान खरीद शासन के मानकों के अनुरूप की जा रही है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वह धान को साफ करने के बाद सुखाकर ही केंद्र लाएं, जिससे उनको इंतजार न करना पड़े। खरीद में लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
- संजीव सिंह, डिप्टी आरएमओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed