{"_id":"68a233f5c94fb0ba8e0d6731","slug":"outpost-incharge-beat-up-villagers-suspended-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135211-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को पीटा, लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को पीटा, लाइनहाजिर
Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण व मौके पर मौजूद विधायक सुभाष त्रिपाठी। -संवाद
पयागपुर (बहराइच)। मलावा चौकी इंचार्ज अमरनाथ मिश्रा ने काम कर घर लौट रहे दो मजदूरों को अकारण जांच की बात कह शुक्रवार रात पीट दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर विलरवा मोड़ के पास इकौना-पयागपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक भी पहुंच गए। इससे करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
मलावा चौकी इंचार्ज की दबंगई से आक्रोशित ग्रामीण शनिवार दोपहर इकौना–पयागपुर मार्ग स्थित विलरवा मोड़ पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार रात 10 बजे विलरवा मोड़ पर गश्त के दौरान चौकी प्रभारी अमर नाथ मिश्रा ने एक होटल पर काम करके घर लौट रहे मजदूर मूने निवासी जमुनहा को रोककर पूछताछ करते हुए पीट दिया।
मूने की चीख सुनकर पास से गुजर रहे विलरवा गांव निवासी मजदूर इस्लाम ने विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने उसे भी पीट दिया। रात में हुई इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
हालात बिगड़ते देख क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह से बातचीत कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों और उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी।
विधायक के हस्तक्षेप और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज अमरनाथ मिश्रा को तत्काल लाइनहाजिर करने का आदेश दिया। एसपी की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म हुआ।
विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही थीं। जनता के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी को विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।