फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Outbreak of mosquitoes increased with climate change

Bahraich News: मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

Sat, 11 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of mosquitoes increased with climate change
श्रावस्ती। ग्रीष्म ऋतु आगमन के साथ ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके साथ ही मच्छरों ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम में मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन द्वारा मच्छरों के प्रकोप से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। होलिकोत्सव का पर्व मनाया जा चुका है। वहीं मार्च माह का प्रथम पखवाड़ा भी समाप्त होने को है। ऐसे में मौसम का मिजाज परिवर्तित होना स्वाभाविक है। बदलते मौसम के कारण मच्छरों का आतंक भी चरम पर पहुंच गया है। इसके बावजूद नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों से मुक्ति के लिए फाॅगिंग नहीं करा रहा है। विभागीय उदासीनता के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ चुका है। भिनगा नगर में ही देखा जाए तो चाहे नई बाजार हो या पुरानी बाजार, खलवा बाजार हो या सब्जी मंडी अथवा नए शामिल हुए वार्ड सभी स्थानों पर मच्छरों की संख्या में इजाफा हो चुका है। ऐसे में शाम होते ही मच्छर अपना कहर बरपाना प्रारंभ कर देते हैं। मच्छरों का यह तांडव पूरी रात जारी रहता है। ऐसे में नगरवासियों ने उप जिलाधिकारी भिनगा व इकौना का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डा. श्याम मिश्र बताते हैं कि मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास सफाई रखें, जलभराव न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, शरीर को पूरी तरह से ढक कर सोएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed