फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed, five injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 16 Dec 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 16 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
One killed, five injured in road accidents
 मेडिकल कॉलेज में घायल का चल रहा इलाज।    -संवाद
बहराइच। सड़क हादसों में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मोतीपुर के करमोहना गांव निवासी भोला प्रसाद ने बताया कि रविवार को उनके बड़े भाई श्यामलाल (60) निजी कार्य से घर से लखनऊ के लिए निकले थे। देर शाम वह टिकोरा मोड़ के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मरणासन्न हालत में पड़े मिले।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने अज्ञात में भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान न होने पर शव सुरक्षित रखवा दिया गया। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। सोमवार सुबह परिजन पहुंचे और उनकी पहचान की।
विज्ञापन



सोमवार दोपहर सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मानपुरवा निवासी साहिल (18) अल्फाज (15) और आसिफ (14) के साथ बाइक से निकले थे। गांव के निकट तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो कर स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार अब्दुल मन्नान (12) से टकरा गई। उसी समय पैदल सामान लेकर जा रहा अब्दुल मोगली (11) भी चपेट में आ गया। हादसे में सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।




हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। इसके चलते उन्हें सिर में चोट लगी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed