फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   one arrest

आरोपी के हाथ में पुलिस ने थमा दिया सीज असलहा

Thu, 07 Nov 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
one arrest
विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा असलहे के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज पुलिस ने असलहे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए एक मुल्जिम के हाथ में ही सीज असलहा थमा दिया। इसके बाद इसकी फोटो भी खींच ली गई। मामले में एसपी ने असलहा देने की बात को नियम के खिलाफ बताते हुए जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरावनपुरवा नहर पुलिया चंदरावा के पास उपनिरीक्षक राजेश दूबे, सिपाही उमाशंकर त्रिपाठी, नीरज कुमार और निरूपम दूबे के साथ गश्त कर रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के बंजारनपुरवा गांव निवासी लड्डन उर्फ कादिर पुत्र शेरा बंजारा संदिग्ध हालात में घूमते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने इसे सीज कर दिया। इसके बाद अभियुक्त के हाथ में ही सीज असलहा और कारतूस थमाकर फोटो खिंचा ली गई। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल द्वारा फोटो जारी किए जाने के बाद मीडिया कर्मियों ने छानबीन शुरू की तो वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा असलहा सीज किए जाने के बाद वह सरकारी संपत्ति व माल मुकदमा हो जाती है। ऐसे में उसे मुल्जिम के हाथ में नहीं दिया जा सकता है।

यह असलहा अदालत में पेश किए जाने के बाद मालखाने में जमा होना चाहिए। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नियमानुसार अभियुक्त के हाथ में सीज असलहा नहीं दिया जा सकता। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed