{"_id":"5f05f8c88ebc3e63ae52a8d5","slug":"on-getting-input-of-vikas-dubey-s-escape-to-nepal-the-border-was-converted-into-a-camp-bahraich-news-lko52981924","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दूबे के नेपाल भागने के इनपुट पर छावनी में तब्दील हुई सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दूबे के नेपाल भागने के इनपुट पर छावनी में तब्दील हुई सीमा
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। कानपुर कांड के मुख्य कुख्यात अपराधी विकास दुबे के नेपाल भागने का इनपुट मिलते ही भारत-नेपाल सीमा को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बुधवार की सुबह नौ बजे फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ने एसएसबी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार छह घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया। आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई।
बार्डर से लेकर गांव तक कुख्यात अपराधी का पोस्टर चिपकाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी अपराधी की फोटो शेयर की गई है। दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील एसपी ने की है। अपराधी के बारे में बताए जाने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखने के साथ उसे इनाम भी दिया जाएगा।
कानपुर में दस पुलिसकर्मियों की हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी विकास दुबे घटना के बाद से फरार चल रहा है। अपराधी को पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
कई जगह लोकेशन मिलने की खबर के बाद बुधवार को अचानक बहराइच एसपी विपिन मिश्रा को शासन से इनपुट मिला कि कुख्यात अपराधी भारत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। शासन से इनपुट मिलते ही एसपी तत्काल भारत-नेपाल सीमा के लिए रवाना हुए।
नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव के साथ बार्डर पर पहुंचकर एसपी ने एसएसबी के 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार, सहायक कमांडेंट सुमित भारद्वाज, निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाला के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में वन विभाग ने भी पूरा सहयोग किया।
बार्डर पर लगभग छह घंटे तक जिले के अधिकारियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। आने-जाने वाले राहगीरों पर कड़ी निगरानी रखी गई। नेपाल जाने वाले हर रास्ते पर एसपी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि हर व्यक्ति की तलाशी ली जाए।
कुख्यात अपराधी के नेपाल भागने की सूचना पर बहराइच एसपी ने नेपाल पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर लिया है। लगातार नेपाली पुलिस से वार्ता हो रही है। विकास दूबे किसी भी कीमत पर बार्डर पार न कर पाए, इसके लिए एसपी ने पूरा खाका तैयार कर दिया है।
नेपाल भागने की सूचना पर एसएसबी ने भी सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों को सतर्क कर दिया है। 42वीं बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान के लिए हमने अपने सभी जवानों के बीच उसकी तस्वीरें प्रसारित कर दी है। सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर एसएसबी के जवानों की नजर बनी हुई है।
कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पहचान के लिए गांव-गांव पोस्टर चिपकाया जा रहा है जिससे अगर वह कहीं भी दिख जाए तो हर ग्रामीण उसे पहचान सके और उसकी सूचना पुलिस को दे सके। ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों के व्हाट्सअप पर फोटो भी भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस द्वारा फोटो वायरल करा दी गई है।
एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि अपराधी विकास दुबे के नेपाल भागने का इनपुट मिलने के बाद सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। संपर्क मार्ग पर नजर रखी जा रही है। पैदल, साइकिल व एंबुलेंस से आने-जाने वालों का भी पहचान पत्र मांगा जा रहा है। एसएसबी से जंगल के हर रास्ते पर कांबिंग करने की अपील की गई है। पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है।