फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Omicron confirmed in one, 119 including judge found corona infected

एक में ओमिक्रॉन की पुष्टि, जज समेत 119 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Omicron confirmed in one, 119 including judge found corona infected
बहराइच के मेडिकल कालेज में बिना मास्क के घूम रहे लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है और प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या के नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बुधवार को जहां जिले में 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, वहीं गुरुवार को आई रिपोर्ट में यह आंकड़ा 119 हो गया। जिसमें एक जज व विकास भवन के दो अधिकारी भी शामिल हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 494 पहुंच गई है। 64 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित दूसरी लहर के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं या तीसरी लहर के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। इस पर संशय बरकार है, क्योंकि अभी लखनऊ जांच सेंटर से सिर्फ एक मरीज की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो पॉजिटिव आई है। जबकि 10 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

बीएसएल लैब दो के प्रभारी डॉ. ईशान परासर ने बताया कि ओमिक्रान वैरिएंट की पुष्टि के लिए संक्रमित व्यक्तियों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाता है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सर्वप्रथम 29 दिसंबर को मिले जिले के पहले कोरोना संक्रमित का सैंपल लखनऊ भेजा गया था। इसके बाद मिले 10 अन्य संक्रमितों का सैंपल भी जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इन सभी सैंपलों में सिर्फ पहले मरीज की रिपोर्ट आई है और उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। लेकिन मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे पांच दिन अस्पताल में भर्ती करने के बाद छुट्टी दे गई है। वहीं उन्होंने बताया कि अन्य 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीज दूसरी लहर के वैरिएंट के हैं या तीसरी लहर के यह कह पाना मुश्किल है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2419 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2300 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई और 119 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों को कोविड बचाव संबंधी जानकारी दी गई और जरूरी दवाओं का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी 1208 लोगों की जांच रिपोर्ट का आना बाकी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न जांच शिविरों पर 2289 लोगों का नमूना संकलित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित 64 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है और उनका होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एकीकृत कोविड कमांड सेंटर द्वारा सभी संक्रमितों से फोन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed